/mayapuri/media/post_banners/2ed40b5b6d706bef18e7d141d447e39cb118f49dfe1c6d6ece5c801036f6f686.jpg)
Slipper Hurled At Kannada Actor Darshan: कन्नड़ एक्टर दर्शन (Darshan) कर्नाटक में अपनी आगामी फिल्म 'क्रांति' (Kranti) का प्रमोशन में जुटे पड़े हैं. वहीं एक्टर दर्शन को हाल ही में रविवार, 19 दिसंबर 2022 की शाम को होसपेटे में फिल्म 'क्रांति' के प्रमोशन के दौरान उन्हें कुछ फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. फैंस ने अपना सारा गुस्सा एक्टर दर्शन के ऊपर चप्पल फेंक कर निकाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
एक्टर दर्शन पर की गई चप्पलों की बारिश
बता दें चप्पल उनके कंधे पर लगने के बाद दर्शन ने कहा, "यह आपकी गलती नहीं है भाई, कोई बात नहीं" और सभा में अपने नाराज फैंस को शांत करने की कोशिश की. इसके बाद एक्टर तुरंत पुलिस सुरक्षा के साथ घटनास्थल से चले गए. वहीं इस वीडियो में, एक्टर पर हमले के तुरंत बाद दर्शन के आसपास पुलिस को देखा गया था. इसके साथ-साथ कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार (Shiva Rajkumar) धनवीराह, राजवर्धन और कई अन्य लोगों ने हमले की निंदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
https://twitter.com/kannadigkrishna/status/1604720667882323969
इन रिलीज होगी फिल्म 'क्रांति' (Kranti Release)
दर्शन अपनी आगामी फिल्म 'क्रांति' के एक सॉन्ग की रिलीज के लिए होसापेटे में थे, जो 26 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. उन्होंने कस्बे में दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. फिल्म का निर्देशन वी हरिकृष्णा ने किया है. इस फिल्म में दर्शन के अपोजिट एक्ट्रेस रचिता राम काम कर रही हैं.
ನೆನ್ನೆ ಹೊಸಪೇಟೆಯಲ್ಲಿ ದರ್ಶನ್ ಅವರ ಮೇಲೆ ನಡೆದ ಕೃತ್ಯ ನನ್ನ ಮನಸ್ಸಿಗೆ ನೋವುಂಟು ಮಾಡಿದೆ. ಈ ರೀತಿಯ ಅಮಾನವೀಯ ಘಟನೆ ಒಂದೇ ಮನೆಯವರಂತಿರುವ ಎಲ್ಲರಿಗೂ ನೋವುಂಟು ಮಾಡುತ್ತದೆ.
— DrShivaRajkumar (@NimmaShivanna) December 19, 2022
ಮನುಷ್ಯತ್ವ ಮರೆತು ಯಾರೂ ಈ ರೀತಿಯ ಕೃತ್ಯಗಳನ್ನು ನಡೆಸಬಾರದು ಎಂದು ವಿನಂತಿಸುತ್ತೇನೆ
ಅಭಿಮಾನದಿಂದ ಪ್ರೀತಿಯನ್ನು ತೋರಿ; ದ್ವೇಷ ಅಗೌರವವನ್ನಲ್ಲ
ನಿಮ್ಮ
ಶಿವಣ್ಣ pic.twitter.com/34eJfpdmKk