लड़की को बार-बार ताड़ते हुए दिखे कार्तिक आर्यन, देखिये पूरा वीडियो

author-image
By Hasmine saifi
New Update
लड़की को बार-बार ताड़ते हुए दिखे कार्तिक आर्यन, देखिये पूरा वीडियो

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियो बने रहते है। इसी के चलते वह अपनी हाल ही में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' की सफलता के लिए काफी खुश नजर आ रहे है। कार्तिक ने हाल ही मे हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में एकरिंग कर बेहद सुर्खियां बटौरी। बता दें कि एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहते है, और आए दिन अपने फैंस के लिए फोटो और वीडियो को साझा करते रहते है। इसी के चलते कार्तिक ने अपने इंस्ट्रा अकांउट से एक वीडियो साझा किया है जो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है।

कार्तिक ने टिकटॉक पर अपना वीडियो बनाकर इंस्ट्रा पर पोस्ट शेयर किया है। इस टिकटॉक वीडियों ने सोशल मीडिया पर बहुत धमाल मचा रखा है। इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा लोगों ने इंस्ट्रा पर देख चुके है।

कैसा है वीडियो?

बात करें कार्तिक के टिकटॉक वीडियो कि वीडियो में कार्तिक आर्यन लड़की को चश्मा पहनकर लगातार घूर रहे है। मगर थोड़ी देर तक लड़की कार्तिक इग्नोर करती है। मगर वह उसे लगातार घूरते रहते है। उसके बाद लड़की गुस्से में कार्तिक की तरफ जाने की कोशिश करती है तो एक दूसरा लड़का बीच में आकर बोलता है कि ये देख नही सकता। फिर लड़की वहां से चली जाती है। कार्तिक पिटाई से बच जाते है। इसके बाद कार्तिक आर्यन उस लड़के की तरफ आंख मारते हैं। कार्तिक के इस वीडियो पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म' पति पत्नी और वो' बॉक्स ऑफिस पर बहुत धूम-धाम मचा रही है। इस फिल्म में अहम किरदार में कार्तिक के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे है।

Latest Stories