‘जब वी मेट’ के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘जब वी मेट’ के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। किशोर प्रधान फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए काफी मशहूर थे। साल 1998 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ में उनका एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म में महज 2 मिनट के रोल से ही उन्होंने खूब वाह-वाही बटोरी थी।

‘जब वी मेट’ के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन

फिल्म में किशोर प्रधान ने करीना के साथ स्क्रीन शेयर किया था। फिल्म में उनका सिर्फ एक ही डायलॉग ‘अकेली लड़की खुली हुई तिजोरी की तरह होती है’ था। भले ही उनके पास ये एक ही डायलॉग था, लेकिन आज भी ये सीन और डायलॉग फैंस को बखूबी याद है।

आपको बता दें, कि किशोर प्रधान का बचनप नागपुर में गुजरा और यही पर उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी की। कॉलेज के दिनों से ही किशोर प्रधान ने स्ट्रीट प्ले और कॉलेज फंक्शंस में एक्टिंग करना शुरु कर दिया था। किशोर को आखिरी दफा मराठी फिल्म ‘शुभ लगन सावधान’ में देखा गया था। किशोर ने 100 से ज्यादा थिएटर प्ले किए थे और 18 इंग्लिंश प्ले में उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था।

Latest Stories