/mayapuri/media/post_banners/ad4fd85290b6d46411d21f60d05d547a23940706b5c3cf1d52990d589967b022.jpg)
अभिनेता ऋषि कपूर का चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रो पड़ीं नीतू कपूर
कैंसर से लगभग दो साल तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो 67 साल के थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह 8.45 पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब शाम चार बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। कपूर खानदान के 20 सदस्यों के अलावा पांच अन्य रिश्तेदारों को मंजूरी दी गई। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाईं।
देखे ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें
/mayapuri/media/post_attachments/2d6ca027e2a33ff8225eac1520bbb59712a320a504416e6d09c7deb692d3d32a.png)
Source - Twitter
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, राजीव कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और राहुल रवैल सहित कुछ अन्य करीबी भी थे।
/mayapuri/media/post_attachments/9fea34a57f3609be7c1d145d06ed8088943a87357c627d63e45290685c0bc851.png)
अंतिम संस्कार के वक्त की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रीमा जैन नजर आ रही हैं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके बगल में खड़ी आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती नज़र आ रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/f40a1defa30f48bed52d5f1ab77b4cc3fb6a7f88c123de1e5442cbcb6ed429a5.png)
/mayapuri/media/post_attachments/16e617293a358cd95d2b54bf386554bfea9f6c92481a16d0e6de62c8d4cc56af.png)
कपूर खानदान के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। अंतिम समय में ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा पहुंच नहीं सकीं। हालांकि उन्हें दिल्ली से मुंबई आने की इजाज़त मिल गई है।
/mayapuri/media/post_attachments/d0011059e1f86f187c1044c3b71508d6ac02ee6ad092215ff549379ca4cc7768.png)
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर की अंतिम संस्कार में पहुंचीं। आलिया सुबह ही अस्पताल पहुंच गई थीं।
/mayapuri/media/post_attachments/50f0797640d63b9a7b0e1b1afef1c2303f7d8dd193b12532eab2bc58607c0515.png)
करीना कपूर और सैफ अली खान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था।
/mayapuri/media/post_attachments/4cc66e5efb4e161f4890aeaf5b6d8c28c94d386d9cd36528a806e559fb2fa4c4.png)
/mayapuri/media/post_attachments/84b4c0e868bc3e4697f83c2884a82da49cf724ad0a248d8cfc107467d086fbec.png)
Source - Twitter
श्मशान घाट पर ऋषि कपूर के कई फैंस भी पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
नीतू कपूर ने शेयर किया इमोशनल नोट
/mayapuri/media/post_attachments/62f08dd63530da66c1f2e0c0e409c82bbbd17d5b37b6fe6dfbe380bc65d28b53.png)
Source - Instagram
नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिनेता के लिए विस्तार एक नोट लिखा हुआ है। उन्होंने इस नोट में लिखा, 'हमारे करीबी ऋषि कपूर का आज सुबह 8.45 पर निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें आखिरी वक्त तक बचाने की पूरी कोशिश की थी। ऋषि पिछले दो सालों से खुद को मजूबत रख रहे थे। वो ज़िंदादिली से जीने की कोशिश कर रहे थे।
और पढ़ेंः ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड के साथ फैंस का भी टूटा दिल, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)