New Update
/mayapuri/media/post_banners/bccb0cf6ebc358a430bd4d38d5cff1806359e40b22aa79fedc55745b13c249db.jpg)
मुंबई हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता एवं गायक करण ओबेरॉय को अपनी पूर्व महिला मित्र के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में जमानत दे दी है। आरोप है कि अभिनेता ने उससे पैसे भी वसूले थे, जिसके बाद 5 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
अपनी जमानत याचिका में करण ने दावा किया है कि उनके बीच आपसी रजामंदी वाली संबंध थे और रिश्ता टूटने के बाद महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। जज रेवती मोहिते डेरे ने शुक्रवार को 50 हजार रुपए के मुचलके पर अभिनेता को जमानत दे दी।
जज ने आरोपी को राहत देते हुए कहा, महिला ने 25 मई को अपने ऊपर फर्जी हमले की कहानी गढ़ी और यह दिखाने की कोशिश की अभिनेता खिलाफ शिकायत करने के लिए उसे निशाना बनाया गया।
Latest Stories