एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया विराट कोहली की फिटनेस का राज, तौलकर खाते हैं खाना, यहाँ देखें वीडियो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया विराट कोहली की फिटनेस का राज, तौलकर खाते हैं खाना, यहाँ देखें वीडियो

अनुष्का शर्मा ने बताया किस तरह अपना खाना तौलकर खाते हैं विराट कोहली , शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए वो वर्कआउट के साथ-साथ अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं। कोरोनावायरस महामारी की वजह से विराट कोहली भी अपने घर में ही पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस और डाइट का खास ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

खाना तौलकर खाते हैं विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अब अनुष्का शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर तो यही लगता है कि विराट अपने खाने को लेकर ज्यादा ही स्ट्रिक्ट हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि विराट कोहली की मेहरबानी से हमारे घर में खाना भी तौलकर खाया जाता है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट व अनुष्का का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसमें अनुष्का विराट के लिए खाना तौल रही हैं। खाने का वजन जैसे ही 101 ग्राम होता है विराट कहते हैं कि मुझे 100 पसंद है और इतना ही चाहिए। इस पर अनुष्का हंसते हुए कहती हैं कि 'That was so cheesy '

बता दें कि कोविड-19 के चक्कर में यह पहला मौका है, जब विराट और अनुष्का इतने लंबे समय के लिए साथ घर में रह रहे हैं। दोनों ही अपने काम के सिलसिले में ज्यादातर समय ट्रैवल करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने कहा था कि वो विराट से शादी के बाद पहले छह महीने तक उनसे साथ सिर्फ 21 दिन ही रह पाईं थीं।

इससे पहले विराट ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वो श्रेयस अय्यर के साथ दिखे थे। इस दौरान उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, एक दयालु पड़ोसी जो हमसे 500 मीटर दूर रहता है, उसने हमें कुछ घर बनाकर नीर डोसा दिया और हमारे चेहरे खुशी दी। आपकी मां को बहुत धन्यवाद जिन्होंने इतना स्वादिष्ट डोसा भेजा। हमने कई दिनों से इतना बेहतरीन डोसा नहीं खाया था ,आशा है कि आपको हमारी मशरुम बिरयानी पसंद आई होगी।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान

Latest Stories