Advertisment

कोविड 19 के हमले से बचने के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा सेट पर बनीं मेकअप आर्टिस्ट और शेफ !

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
कोविड 19 के हमले से बचने के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा सेट पर बनीं मेकअप आर्टिस्ट और शेफ !

जीईसी चैनलों के सभी प्रमुख क्षेत्रों की शूटिंग लगभग फिर से शुरू हो गई है। दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्टार भारत के लोकप्रिय पौराणिक शो 'जग जननीमाँ वैष्णो देवी- कहानी माता रानी की के सेट पर शूटिंग भी शुरू हो गई है।

ताजा खबर यह है कि शो की लीड एक्ट्रेस परिधि शर्मा ख़ुदको इस वायरस की पकड़ से सुरक्षित रखने के लिए हर संभव सावधानी बरत रही हैं। वह अपने साथ घरका बना खाना लेकर जाती रही है और नियमित रूप से अपने सैनिटाइज़र का उपयोग करती रही है। इतना ही नहीं इस वक़्त वह एमेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं औरअपना मेकअप ख़ुद करतीं हैं।

कोविड 19 के हमले से बचने के लिए एक्ट्रेस परिधि शर्मा सेट पर बनीं मेकअप आर्टिस्ट और शेफ !

जब इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री से बात की गई तो उन्होंने कहा, ' मैं हर दूसरे व्यक्ति की तरह है खुदको लेकर कन्सर्नड हूँ जो शूट करने के लिए सेट पर वापस लौटेहैं। सबसे बड़ी ख़ुशी तब हुई जब हमें यह कि हमारा शूट लोकेशन जो नायगांव में है वह ग्रीन ज़ोन के अंतर्गत है। क्रू के सदस्य भी ग्रीन ज़ोन क्षेत्र से आते हैं।

एहतियाती उपाय के रूप में, मैं अपना खाना और पानी सबकुछ घर से ली आती हूँ। नियमित रूप से सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करती हूं और सेट पर सोशलकडिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करती हूं। मेकअप आर्टिस्ट्स को उनके उचित पीपीई किट के साथ कवर किया जाता है। हालांकि, किसी भी जोखिम से बचने केलिए मैंने अपना   मेकअप ख़ुद करना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि शो में पूजा बनर्जी की जगह परिधि ने ली है। पूजा को व्यक्तिगत कारणों के चलते यह शो छोड़ना पड़ा था। हाल ही में परिधि शो की कास्ट मेंशामिल हुईं और उन्हें वास्तव में वह ख़ुदको  इस किरदार में अच्छी तरह ढाल रही हैं। वह अपने कौशल से सभी को प्रभावित कर रही हैं।

दर्शक अपनी नई देवी को पर्दे पर वापस देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

शो के नए एपिसोड को देखने के लिए बने रहिए  13 जुलाई से सोमवार से हर शुक्रवार रात 9.30 बजे केवल स्टार भारत पर

Advertisment
Latest Stories