/mayapuri/media/post_banners/72903944789a8d79108c25a6fd5522066ec22ab34e2bd95bb87cdc2b9ea96895.jpg)
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी के चलते खबर आ रही है कि उनके पति निक जोनस की अपकमिंग फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' रिलीज होने वाली है। इसी के साथ प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को बेहद ही अलग अंदाज में बाधाई दी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपने अभिनेता-पति निक जोनस पर बहुत गर्व है।
इन दिनों प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बेहद बिजी है। इसलिए प्रियंका फिल्म के प्रीमियर में शामिल नही हो पाई थी। मगर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस्ट्रा पर निक को अपना समर्थन दिया है। प्रियंका ने कैप्शन लिखा, मेरे प्यार मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के लिए बहुत बहुत बधाई।
इसी के चलते फिल्म के प्रीमियर पर निक ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को प्रियंका की ना आने की वजह बताते हुए कहा कि इस समय वह भारत में एक फिल्म की शूटिंग कर रही है। मगर प्रियंका को काफी जलन भी महसूस हो रही है, क्योंकि उनको जुमांजी काफी पसंद है। मगर वह वाकई में आना चाहती थी। मगर काम के सिलसिले में वह आ नही पाई।
कब होगी फिल्म रिलीज?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' जुमांजी फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म है। इस फिल्म में ड्वॉन जॉनसन, केविन हार्ट, कैरेन गिलान, जैक ब्लैक जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 13 दिसंबर को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में इस फिल्म को रिलीज करेगी।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>