/mayapuri/media/post_banners/a754daa014900196cd407c0a300d5cb19233318f3bfccbc27d31fc58254c9953.jpg)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जो इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर मुंबई में काम कर रही है। वैसे तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। इसी के चलते आए दिन प्रियंका सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है। मगर इसी के चलते एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रियंका ने मुंबई में ड्राइविंग करते हुए अपनी तस्वीरों को साझा किया है। अब यह तस्वीरें जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका की यह तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। फैंस का मानना है कि प्रियंका को राइट साइड की ड्राइविंग को सुधारने की जरुरत है। हम सब अच्छे से जानते है कि अब प्रियंका शादी के बाद से ही अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ रहती है। प्रियंका पूरी तरह से वहां के लाइफस्टाइल में ढल चुकी है। यह उनकी ड्राइविंग में देखा जा सकता है। ऐसे में प्रियंका के फैंस उन्हें सलाह देते है कि उनको भारत में ड्राइविंग की थोड़ी प्रैक्टिस करनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेश में भारत से उलट लेफ्ट साइट में ड्राइविंग सीट होती है। इसी के कारण पूरा ड्राइविंग शेड्यूल बदलता है। इस तस्वीर में प्रियंका की ड्रेस को नहीं दिखाई दे रही लेकिन मिरर में गॉगल्स लगाए और स्टेरिंग थामे अंदाज में दिखाई दे रही है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.'>Facebook, Twitter और