Advertisment

मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स

author-image
By Sangya Singh
New Update
मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स

फ़िल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' से मशहूर हुई बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को निधन हो गया। विद्या सिन्हा करीब एक हफ़्ते से मुंबई के जुहू में क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी हालत अचानक बिगड़ी थी और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी उम्र 72 साल थी।

Advertisment

बता दें कि विद्या सिन्हा इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर सीरयल 'कुल्फी कुमार बाजे वाला' में दादी का किरदार निभा रही थी। विद्या का आखिरी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' था। इस सीरियल के लीड एक्टर मोहित मलिक विद्या के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ।'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल के सभी कलाकार विद्या को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। वहीं, सुनील पाल और एक्टर अयूब खान भी उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे।

विद्या सिन्हा की दोनों शुरुआती फिल्मों रजनीगंधा (1974) और छोटी सी बात (1975) के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली थी। इसके बाद साल 1977 में उन्होंने कुल छह फिल्में कीं। इनमें मुक्ति, कर्म और किताब जैसी फिल्‍में रहीं। लेकिन कोई सफल नहीं रहीं। साल 1978 में भी उन्होंने 5 फिल्‍में कीं। इनमें 'पति पत्नी और वो' चली लेकिन इसकी कामयाबी संजीव कुमार के खाते में चली गई।

मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स

इसके बाद विद्या सिन्हा लगातार फिल्में करती रहीं। लेकिन साल 1981 में अचानक उन्होंने फिल्म जगत से संन्यास ले लिया। 5 साल बाद उन्होंने वापसी की साल 1986 में उन्होंने फिर से दो फिल्में की लेकिन ये चली नहीं इसके बाद 2011 में सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में वो दिखाई दी थीं।

विद्या सिन्हा का निजी जीवन भी काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। वह एक फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी थीं। उनके पिता प्रताप ए राना एक फिल्म निर्माता थे। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने शादी कर ली थी। उनकी पहली शादी साल 1968 में वैंकटेश्वरन अय्यर से हुई थी। 1996 में उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद साल 2001 में उन्होंने नेताजी भीमराव सलूंखे से शादी की । लेकिन साल 2009 में उनसे विद्या सिन्हा का रिश्ता टूट गया।

Advertisment
Latest Stories