Malang Review:असली काम तो कुणाल खेमू ने किया है

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
Malang Review:असली काम तो कुणाल खेमू ने किया है

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर औऱ दिशा पाटनी की फिल्म मलंग (Malang), जिसका लोगों को काफी समय से इंतज़ार था आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई गई है। रोमांस, ड्रामा औऱ एक्शन से भरपूर मंलग (Malang) में आदित्य औऱ दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। दोनों ही इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। मलंग (Malang) की पूरी कहानी इन्ही चारों किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहानी

कहानी शुरु होती है गोवा की एक ट्रिप से। जहां अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत शांत स्वभाव का चुप रहने वाला लड़का है, जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला औऱ फ्री होकर जिंदगी जीने वाली लड़की है। सारा पहली बार इंडिया आई है और वो अद्वैत से मिलते ही उनकी तरफ आकर्षित हो जाती है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक ही इनकी जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं। फिर 5 साल बाद अद्वैत क्रिसमस की रात कुछ लोगों का खून करने निकलते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए दो पुलिस ऑफिसर अंजनि अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रोड्रिगेज (कुणाल खेमू) अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। दोनों ही अद्वैत की तलाश में हैं लेकिन उसने किया क्या है, यह जानने के लिए आपको फिल्म मलंग (Malang) देखनी होगी।

अवलोकन

हालांकि फिल्म के दृश्यों को बोहोत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है लेकिन कहानी टूटी सी नज़र आती है।फ़िल्म में सस्पेन्स काफ़ी देखने को मिलता है जो फ़िल्म को अंत तक रोचक बनाये रखता है।

अभिनय

अभिनय की बात करें तो आदित्य कपूर पहले सीन से ही दर्शकों का दिल जीत लेते हैं,दिशा पाटनी और अनिल कपूर ने भी सही ढंग से अपने किरदार को निभाया है।तारीफ के सबसे ज्यादा हक़दार हैं 'कुणाल खेमू', जी हां कुणाल ने फ़िल्म में अपने अभिनय से दम भर दिया है और फ़िल्म के आखिर में कुणाल का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है।

क्यों देखें ?

खैर अगर आप आदित्य कपूर की बॉडी, दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक,अनिल कपूर का एक Psycho Cop किरदार और कुणाल खेमू का जबरदस्त अभिनय देखना चाहते है तो आप फ़िल्म देखने जा सकते हैं

क्यों न देखें ?

फ़िल्म की कहानी से अगर आप उम्मीद लगाकर बैठे हैं तो ये फ़िल्म आपके लिए नही है।फ़िल्म का ट्रेलर देखने के बाद आपने फ़िल्म से जो उम्मीद लगाई थी ऐसा कुछ भी नही है।

ये भी पढ़ें- ‘मलंग’ में अपने किरदार के लिए अनिल कपूर ने की ये तैयारी
Latest Stories