दीपिका-प्रियंका के बाद क्या फ्रीडा पिंटो भी कर सकती हैं शादी ?

author-image
By Sangya Singh
दीपिका-प्रियंका के बाद क्या फ्रीडा पिंटो भी कर सकती हैं शादी ?
New Update

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं और जल्द ही प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ शादी करने जा रही हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' से रातोंरात स्टार बन गईं ऐक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो भी जल्द शादी कर सकती हैं।

आपको बता दें, कि दीपिका-रणवीर की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। एक दिन पहले ही इनके बेंगलुरु में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। अब फैन्स को मुंबई में होने वाले इनके रिसेप्शन का इंतजार है। दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चाएं खत्म भी नहीं हुई थीं कि अब लोगों को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार है।

माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2-3 दिसंबर को जोधपुर में होगी। निक जोनस पहले ही अपनी शादी के लिए न्यू यॉर्क से भारत आ चुके हैं। अब खबर है कि ऐक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो भी जल्द शादी कर सकती हैं। खबरों के मुताबिक, फ्रीडा अपने बॉयफ्रेंड कोरी ट्रैन के साथ शादी करने का प्लान बना रही हैं।

खबर है कि, 'यह कपल एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं और कोरी ने फ्रीडा को प्रपोज भी कर दिया है। ये दोनों अगले साल एक प्राइवेट मैरेज पर विचार कर रहे हैं। आपको बता दें, कि फ्रीडा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखती हैं लेकिन उन्होंने अपनी रिलेशनशिप्स को कभी छिपाया नहीं है।' हालांकि फ्रीडा पिंटो के प्रवक्ता ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है।

फिल्मों की बात करें तो पिछली बार फ्रीडा पिंटो फिल्म 'लव सोनिया' में दिखाई दी थीं। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मोगली: लेजेंड ऑफ द जंगल' में दिखाई देंगी।

#ranveer singh #Priyanka Chopra #Deepika Padukone #Nick Jonas #Freida Pinto #Slumdog Millionaire #Bollywood couple #Cory Tran
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe