नमस्ते लंदन के बाद अर्जुन कपूर ने अक्षय कुमार से छीनी एक और फिल्म

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
नमस्ते लंदन के बाद अर्जुन कपूर ने अक्षय कुमार से छीनी एक और फिल्म

अक्षय कुमार की हिट फिल्म नमस्ते लंदन के सीक्वल नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ परिणीती चोपड़ा भी नजर आएँगी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। लेकिन हाल ही में यह खबर आई है की अर्जुन कपूर ने अक्षय की एक और फिल्म पर कब्ज़ा कर लिया है जी हाँ अर्जुन कपूर जल्द ही अक्षय कुमार की एक और फिल्म में नजर आने वाले है। नमस्ते इंग्लैंड की बात करें तो इस फिल्म का सीक्वल निर्माता-निर्देशक विपुल शाह, अक्षय के साथ ही बनाना चाहते थे, लेकिन अक्षय इस बात को लगातार टालते रहे। आखिरकार विपुल समझ गए कि अक्षय उनकी यह फिल्म करना नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ यह फिल्म बना ली है।

अर्जुन के साथ विपुल की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। अर्जुन के काम से विपुल खुश भी हैं और इसी वजह से वे अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। विपुल अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिंह इज़ किंग' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। सिंह इज़ किंग 2 में अक्षय की जगह अर्जुन नजर आएंगे। सूत्रों ने अनुसार विपुल ने स्टोरी आइडिया अर्जुन को बताया है जो उन्हें पसंद आया है। यदि यह फिल्म अर्जुन करते हैं तो ऐसा लगता है की अर्जुन अक्षय से उनकी हिट फिल्मों का सीक्वल छीनते नजर आ रहे है। लेकिन सवाल यह उठता है की अर्जुन की यह फ़िल्में कितनी हिट होती है।

Latest Stories