राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप

author-image
By Pragati Raj
New Update
राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप

अभिनेता राजीव कपूर की मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई थी। राजीव स्वर्गीय राज कपूर के बेटे और स्वर्गीय ऋषि कपूर के भाई थे।2016 के एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया था कि साल 1985 की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्म है। इसके बाद उनकी सभी फ़िल्में फ्लॉप करते चले गए।

राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप राजीव ने कहा कि उनकी हमेशा अपने चाचा शम्मी कपूर से तुलना की जाती थी क्योंकि दोनों की फिजिकल अपीयरेंस एक जैसी थी। उन्होंने आगे कहा कि 'जहां तक ​​मेरे करियर का सवाल है, राम तेरी गंगा मैली एक बेहतरीन फिल्म है। दूसरी फिल्में अच्छी नहीं चल पाई, लेकिन सभी बुरी नहीं थीं। दुख की बात यह थी कि शम्मी कपूर की वजह से हर कोई मुझे पसंद करना चाहता था क्योंकि मैं उनकी तरह दिखता था।”

राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप

राम तेरी गंगा मैली के बाद, राजीव आसमान (1984), ज़बरदस्त (1985), लवर बॉय (1985) और हम तो चले परदेस (1988) जैसी फिल्मों में दिखाई दिए, 1990 में उनकी आखिरी फिल्म 'ज़िम्मेदार' थी। इसके बाद, उन्होंने डायरेक्शन और प्रोडक्शन के तरफ रुख किया।

राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप  राजीव की मृत्यु के बाद, नीतू कपूर, करीना कपूर, और रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर की लगातार कई फ़िल्में हुई थी फ्लॉप

पिछले साल अप्रैल में, कपूर परिवार ने ऋषि कपूर को खो दिया था। कैंसर के खिलाफ दो साल की लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। जनवरी 2020 में राजीव की बहन रितु नंदा का निधन हुआ था।

Latest Stories