Advertisment

सलमान के बाद अब भंसाली हो सकते हैं नाराज, प्रियंका ने छोड़ी एक और फिल्म

author-image
By Sangya Singh
New Update
सलमान के बाद अब भंसाली हो सकते हैं नाराज, प्रियंका ने छोड़ी एक और फिल्म

लगता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अब हॉलीवुड ज्यादा भा गया है, शायद यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ती जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, अब प्रियंका चोपड़ा ने जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई कोठेवाली' से भी किनारा कर लिया है।

Advertisment

आखिरी वक्त पर छोड़ी भंसाली की फिल्म

दरअसल, सालभर पहले खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली एक साथ गैंगस्टर फिल्म 'गंगूबाई कोठेवाली' को लेकर साथ आने वाले हैं लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रियंका  ने आखिरी वक्त पर इस फिल्म को भी अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अलविदा कह दिया था।

प्रियंका ने छोड़ी दूसरी बॉलीवुड फिल्म

तो वहीं अब प्रियंका ने दूसरी बॉलीवुड फिल्म भी छोड़ दी है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर के बाद अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी प्रियंका ने झटका दे दिया हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में प्रियंका बराबर अपना जलवा बिखेर रही हैं और एक के बाद एक फिल्म को साइन कर रही हैं।

'काइबॉय निन्जा विकिंग' की वजह से छोड़ी फिल्म

खबरों के मुताबिक, प्रियंका के साथ इस फिल्म को करने के लिए भंसाली पूरी तरह से तैयार हो गए थे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि प्रियंका ने ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'काउबॉय निन्जा विकिंग' की वजह से छोड़ दी है। फिलहाल, अब भंसाली ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने का प्लान अभी के लिए कैंसिल कर दिया है।

16 सितंबर को हो सकती है निक-प्रियंका की शादी

प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हिन्दी फिल्मों से किनारा करने के बाद एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्मों में अपना कमाल तो दिखा रही हैं साथ ही इन दिनों इनकी लवलाइफ भी सुर्खियों में हैं। इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आने वाली 16 सितम्बर को निक के साथ शादी कर सकती हैं। अब देखना ये है कि क्या सलमान खान की तरह भंसाली भी प्रियंका से नाराज हो जाएंगे, क्या वो दोबारा प्रियंका के साथ काम करना चाहेंगे।

Advertisment
Latest Stories