/mayapuri/media/post_banners/9831754b6b585d870d1ea692e8c10da487347098ca55fac6f913102af0bff191.jpg)
बॉलीवुड के क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब 2 महीने हो रहे हैं। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों किसी न किसी बात को लेकर सु्र्खियों में छाए रहते हैं। सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह, अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को कितना प्यार करते हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि कैसे शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। साथ ही रणवीर ने ये भी बताया कि वो कौन से 3 काम हैं जो अब शादी के बाद वो कभी नहीं कर सकते।
जब रणवीर से पूछा गया कि ऐसी कौन सी 3 चीजें हैं जो वो शादी के बाद नहीं कर सकते। तो रणवीर ने बताया, 'पहला, मैं घर से बाहर काफी देर तक नहीं रह सकता। दूसरा, मैं बिना खाना खाए घर छोड़कर नहीं जा सकता और मैं कॉल्स मिस नहीं कर सकता।' रणवीर के इन जवाबों को सुनकर तो ये बात साफ है कि वो अपनी पत्नी दीपिका की हर बात मानते हैं और दीपिका भी अपने पति की लाइफ को अच्छे से मेंटेन कर रही हैं।
आपको बता दें, कि दीपवीर की शादी साल 2018 की ग्रैंड शादियों में से एक थी। दोनों ने दुनिया की नजरों से बचकर हीं इटली में शादी रचाई। सिर्फ 40 मेहमानों की मौजूदगी के बीच इटली के लेक कोमो सिटी में दोनों ने सात फेरे लिए।