इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, ट्विट कर दी जानकारी

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, ट्विट कर दी जानकारी

बॉलीवुड में जल्द ही अब एक और स्टार किड की एंट्री होने जा रही है। जी हां, एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। आपको बता दें, अहान बॉलीवुड में तेलुगू फिल्म के रीमेक से एंट्री करने जा रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियावाला पेश कर रहे हैं। फिल्म का नाम RX 100 है।

तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक को मिलन लूथारिया डायरेक्ट करेंगे। इसे लेकर एक ट्वीट आया है जिसमें अहान शेट्टी का फोटो हैं। यह ट्वीट ऑफशियल है। बता दें कि अहान अकसर अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आपको बता दें कि अहान तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी की एक बेटी (आथिया शेट्टी) भी हैं जिन्होंने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म में आथिया के साथ एक्टर सूरज पंचोली लीड रोल में थे। सूरज एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं। फिल्म हीरो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन इस बार सुनील के बेटे अहान बड़े परदे पर अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे।

इससे पहले साजिद नाडियाडवाला साल 2014 में टाइगर श्रॉफ को 'हीरोपंती' फिल्म से लांच कर चुके हैं। अहान को लांच करने को लेकर साजिद ने कहा था - 'तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 राइट्स ले लिए हैं। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।' दिलचस्प बात यह है कि सुनील शेट्टी को भी साल 1995 में 'वक्त हमारा है' फिल्म से साजिद ने लांच किया था और अब उनके बेटे अहान को भी वहीं लांच करने वाले हैं।

तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की बात करें तो यह फिल्म गांव के एक लड़के शिवा पर आधारित है। शिवा को इंदू नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को अजय भूपति ने डायरेक्ट किया था। कुछ दिन पहले अहान के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था - 'अहान एक्टिंग के मामले में मुझसे ज्यादा अच्छा है। इस वजह से मैं तुलना को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। अगर लोग उसे पसंद करते हैं तो निश्चित ही लक उसके साथ है। अहान प्रतिभावान है और तैयार भी है।'

Latest Stories