/mayapuri/media/post_banners/820f27976c77d2501f793567aa9639a0d6cabd8d6e6ec624931350dc029122ad.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अकसर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लोग उनके लुक को काफी पसंद करते है। वह अकसर अपने ग्लैमरस लुक से सभी का धयान अपनी और खींच लेती है।
हाल ही में फिर एक बार ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल बुधवार को मुंबई में 2019 के फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं इस अवॉर्ड नाइट में ऐश्वर्या भी पहुंची इस दौरान ऐश्वर्या रेड और गोल्डन कलर का शरारा सूट में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ कानों में पहनी गोल्डन झुमकियां उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई है।
बता दें कि ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी शेयर कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार ऐश्वर्या फन्ने खान में नजर आईं थीं।