/mayapuri/media/post_banners/fce987464743a2f5c7835f41c9da8ac530e7c824b97725193654db79ddd3f845.jpg)
देशभर में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम है। बॉलीवुड भी पूरी तरह से गणपति के रंग में रंग गया है। बॉलीवुड स्टार्स अलग-अलग तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन सबके बीच ऐश्वर्या राय बच्चन भी गणपति दर्शन के लिए पहुंची। ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ गणपति दर्शन किया।
/mayapuri/media/post_attachments/112219bca76cf1bf9e13b2e9b79cdd65d9531b950677d3dd3d0a8ff7e38e639f.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/2731868c608b616fde8101f3c5e64bde30e7a2230ebfe9af5ba91c8c2602db58.jpg)
इससे पहले भी कई बार ऐश्वर्या अपनी मॉम और बेटी के साथ मंदिर पहुंचती रही हैं। ऐश्वर्या अक्सर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी जाती रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये सभी कितने खुश नज़र आ रहे हैं। क्यूट आराध्या अपनी एक सहेली का हाथ थामे चल रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/8125bc934eb7d128dbddba24cd165ee03cf3c44313cce9f567e07942f8c9325d.jpg)
लाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या बिल्कुल भक्ति में डूबी नज़र आ रही हैं। वहीं आराध्या ने इस मौके पर नारंगी कलर का सलवार कुर्ता पहना हुआ है। नन्हीं आराध्या इस तरह के ट्रेडिशनल ड्रेस में कम ही नज़र आती हैं! मॉम ऐश्वर्या के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/c34ad8fb1ab797c2bc8cfbb7acf83c6749c725fa3f0215ca3a201573e2a840b6.jpg)
इस मौके पर अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन परिवार के साथ नज़र नहीं आये। लेकिन, इन तीनों को देखकर वहां मौजूद तमाम फैंस और भक्त काफी उत्साहित नज़र आये। इस दौरान भीड़ ने पूरा तरह से घेर रखा था।
/mayapuri/media/post_attachments/b999c501ce5b5ba9c86a6fdd5609eda69e8ce3f729ca20c51d6ee7bbe0446a59.jpg)
इन दिनों फ़िल्मी सितारों के गणपति प्रेम की कई तस्वीरें और रंग देखने को मिल रहे हैं। कई स्टार्स ने तो अपने घर पर भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की है। सोशल मीडिया पर भी तमाम स्टार्स गणपति फेस्टिवल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/d243698e9839cc5472b48a815164fa8ebb662f34ff016a68625ff9423fb307b0.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/ce12be288b183094e08f2b1ea3b77337694b6840f2e9ec63ad95477d8f182cea.jpg)
ऐश्वर्या राय बच्चन के फ़िल्मों की बात करें तो हाल ही में उन्हें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' में देखा गया था। हालांकि यह फ़िल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी थी।
/mayapuri/media/post_attachments/f059349100eed2ce89877f2d4c2493bdf64a276e5d1f2049928370740892370a.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)