Advertisment

अजय देवगन ने खरीदी देश की सबसे महंगी SUV, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

author-image
By Sangya Singh
New Update
अजय देवगन ने खरीदी देश की सबसे महंगी SUV, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन गाड़ियों के बेहद शौकीन है। उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास पहले से ही Land Rover Range Rover, MINI Cooper, BMW Z4 समेत कई शानदार गाड़ियां हैं। वहीं, अब उन्होंने देश की सबसे महंगी SUV खरीदकर अपने गैराज की शान और भी बढ़ा दी है। उनके कार कलेक्शन में अब Rolls Royce Cullinan भी शामिल हो गई है। खबरों के मुताबिक, अजय देवगन ने कुछ महीनों पहले ही Cullinan बुक कराई थी।

बता दें कि Rolls Royce कस्टमर की जरूरत के हिसाब से कार कस्टमाइज करता है, इसके चलते अजय के पास इस कार को पहुंचने में समय लगा है। हालांकि अब इसकी डिलेवरी उन्हें मिल गई है। Cullinan की एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। ये इस कार के बेस वेरिएंट का प्राइस है और Rolls Royce कस्टमर की जरूर के हिसाब से कार बनाता है, तो ऐसे में कार का प्राइस और भी ज्यादा हो जाता है।

हालांकि ये देश की पहली Rolls Royce Cullinan नहीं है। अजय देवगन से पहले मुकेश अंबानी भी ये कार खरीद चुके हैं। कहा जाता है कि मुकेश अंबानी इस कार को खरीदने वाले देश के पहले शख्स हैं। जब कि कुछ समय पहले भूषण कुमार ने भी स्पार्कलिंग रेड कलर में Rolls Royce Cullinan खरीदी थी। अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म मैदान में दिखाई देंगे, जिसमें वो भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभा रहे हैं।

Advertisment
Latest Stories