New Update
/mayapuri/media/post_banners/06c1b6f381790691385ab70736ff187cc35ebba3c5d4916dcf886a28540bab94.jpg)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरु देवगन का आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बता दें कि इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्शन और स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। अमृतसर में पैदा हुए वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा। साल 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' के निर्देशन के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।
इसके अलावा अजय देवगन के सफल करियर के लिए उनके पिता वीरू देवगन को क्रेडिट दिया जाता है। वीरू देवगन ने लाल बादशाह, इश्क, प्रेम, जान, गुरुदेव, खेल खेल में प्रेम ग्रंथ जैसी कई फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफी की है। वीरू देवगन की मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।
Latest Stories