शादी की 20वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं अजय देवगन-काजोल, वीडियो शेयर कर बताया प्लान

author-image
By Sangya Singh
New Update
शादी की 20वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं अजय देवगन-काजोल, वीडियो शेयर कर बताया प्लान

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और खूबसूरत ऐक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। आज यानी 24 फरवरी को दोनों अपनी शादी की 20वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इस मौके पर दोनों ने अपना एनिवर्सरी प्लान फैंस के साथ शेयर भी किया है। दरअसल, काजोल ने कुछ घंटों पहले ही अपने इंस्टा अकाउंट पर पति अजय देवगन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने ये स्पेशल मैसेज लिखा और अपना प्लान रिवील किया।

काजोल-अजय की फनी चैट...

काजोल: तो आज आप क्या करना चाहते हैं?

अजय: मुझे नहीं पता कि तुम क्या करना चाहते हो?

काजोल: आपको क्या लगता है?

अजय: चलो बस रहने दो और कुछ अच्छा खाना ऑर्डर करो...

काजोल: बिल्कुल सही! और वे खुशी-खुशी पजामा में रहते थे...

अजय-काजोल की ये फनी चैट देखकर उनके फैंस भी दोनों की केमिस्ट्री के कायल हो गए हैं और लगातार उन्हें बधाइयां देते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को 6 घंटे में ही करीब 8 लाख व्यूज मिल चुके हैं। अजय और काजोल जल्द ही फिल्म तानाजी में साथ नजर आएंगे। इनकी जोड़ी जब भी बड़े पर्दे के जरिए दर्शकों के सामने आई है हिट हुई है। दर्शकों ने इस जोड़ी को हमेशा से बहुत प्यार दिया है। सिर्फ रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अजय देवगन और काजोल की जोड़ी एक बेहतरीन जोड़ी के तौर पर दिखाई दी हैं।

आपको बता दें, कि अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल इसी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। दर्शकों को अजय की ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है।

Latest Stories