Rohit Shetty बनाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह होंगे हीरो

author-image
By Sangya Singh
New Update
Rohit Shetty बनाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म का रीमेक, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह होंगे हीरो

Rohit Shetty की इस फिल्म में साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह दोनों ही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों ही स्टार्स की एक के बाद एक फिल्में हिट हो रही हैं और दोनों ही एक्टर्स लगातार फिल्में साइन किए जा रहे हैं। वहीं, अगर बॉलीवुड के ये दोनों धमाकेदार स्टार्स किसी फिल्म में एक साथ नज़र आ जाएं तो क्या बात है। खबर है कि बॉलीवुड के ये दोनों पावर पैक्ड एक्टर्स जल्दी ही एक फिल्म में साथ काम करते हुए नज़र आने वाले हैं।

हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बताया है कि वो पॉप्युलर हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज' (Bad Boys) का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी फेवरेट स्टारकास्ट भी फाइनल कर ली है। कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया के चैट शो पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बताया था कि अगर वो कभी 'बैड बॉयज' (Bad Boys) का हिंदी रीमेक बनाएंगे तो वो उसमें अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को एक साथ कास्ट करेंगे।

साल 2011 में ही बनाना चाहते थे फिल्म का रीमेक

हालिया बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कहा, कि 'बैड बॉयज' (Bad Boys) उनकी फेवरेट फ्रेंचाइजी में से एक है और फिल्म में उन्हें विल स्मिथ के साथ मार्टिन लॉरेंस की कैमिस्ट्री कमाल की लगती है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने ये भी बताया कि वो साल 2011 में ही इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे लेकिन उस समय वो अपना कॉप यूनिवर्स क्रिएट करने में बिजी हो गए। बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी कॉप सीरीज में अबतक 4 फिल्में बना चुके हैं।

जिसमें सिंघम, सिंघम-2, सिंबा और अब सूर्यवंशी भी शामिल है। फिल्म अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी एकसाथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। फिल्म के कई पोस्टर और मेकिंग वीडियोज रिलीज किए जा चुके हैं और अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ नज़र आएंगी। ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने नेहा धूपिया के शो #NoFilterNeha के सीजन-4 के लिए की रिकॉर्डिंग
Latest Stories