Advertisment

ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने दान किये 1 करोड़ रूपए

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने दान किये 1 करोड़ रूपए

जब भी देश पर कोई आपदा या मुसीबत आती है तो बॉलीवुड के कलाकार हमेशा मदद के लिए आगे आते है. और उनमे सबसे पहले आगे आते अक्षय कुमार जिन्हें देश से बेहद प्यार है. जब भी देश पर कोई मुसीबत आती है अक्षय सबसे पहले हाथ आगे बढ़ाते है. हाल ही में ओडिशा में साईक्लोन फेनी ने बड़े पैमाने पर तूफ़ान मचा रहा है।

Advertisment

ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने दान किये 1 करोड़ रूपए

जहाँ लोगों का रहना बेहाल हो गया है और उनका जीवन उथल-पुथल हो गया है। कई लोगों इस तूफ़ान में बेघर हो गए हैं। जैसे अक्षय को इसका पता चला अक्षय तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आये है हाल ही में अक्षय ने मुख्य मंत्री रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि दान की है। यही नहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सभी को ट्वीट कर सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन देने का अनुरोध किया था। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने फैंस से राहत फंड में सहयोग करने की अपील की है।

ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने दान किये 1 करोड़ रूपए

यह पहली बार नही है जब अक्षय मदद करने के लिए आगे आये हो इससे पहले अक्षय कुमार ने भारतीय सेना के लिए ‘भारत का वीर’ की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने केरल बाढ़ और चेन्नई बाढ़ में भी बड़ी राशि का दान किया था। अक्षय कुमार ने अपने कैंपेन भारत का वीर’ के जरिए भारतीय सेना में शहीद हुए परिवारों वालों को 5 करोड़ रुपए भी दिए है।

Advertisment
Latest Stories