अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए डोनेट किए 2 करोड़ रुपए

author-image
By Sangya Singh
New Update
अक्षय कुमार ने असम बाढ़ पीड़ितों और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए डोनेट किए 2 करोड़ रुपए

असम, बिहार और उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मची तबाही के बाद अक्षय कुमार अब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्सर अपनी चैरिटी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षय कुमार ने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए 1-1 करोड़ डोनेट किए हैं। एक्टर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की हालत देखना दिल तोड़ने वाला है। इंसान हो या जानवर, मुसीबत की इस घड़ी में सबको सपोर्ट की जरूरत है। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा पार्क रेस्कयू में 1-1 करोड़ दान करता हूं और इसके साथ ही लोगों से भी अपील करता हूं कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों और जानवरों की मदद के लिए आगे आएं।'

इससे पहले मई में ओडिशा में फेनी तूफान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी अक्षय ने 1 करोड़ रुपए डोनेट किए थे। एक्टर ने केरल और चेन्नई में आई बाढ़ में भी दान किया था। अक्षय के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी इस आपदा से निपटने के लिए लोगों से मदद की रिक्वेस्ट की थी।

बता दें कि बाढ़ की वजह से अब तक बिहार और असम में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बारिश से जुड़े हादसों में उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क का आधा हिस्सा पानी के अंदर हैं। यहां दुर्लभ एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। यहां कई जानवर जिंदगी और मौत के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा भी एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें हाउसफुल 4, गुड न्यूज, लक्ष्मी बॉम्ब और सूर्यवंशी शामिल हैं। मिशन मंगल के अलावा हाउसफुल 4 और गुड न्यूज वो फिल्में हैं जो इस साल रिलीज़ होने जा रही हैं।

Latest Stories