Akshay Kumar Fitness Secret: आज भी इतने फिट कैसे दिखते हैं अक्षय कुमार, जानिए Secret

author-image
By Sangya Singh
New Update
Akshay Kumar Fitness Secret: आज भी इतने फिट कैसे दिखते हैं अक्षय कुमार, जानिए Secret

अक्षय कुमार की फिटनेस के 25 सीक्रेट (Akshay Kumar Fitness Secret)

Akshay Kumar Fitness Secret: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट और एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक हैं। 52 साल की उम्र में भी वो किसी टीनेजर से कम एनर्जेटिक नहीं हैं। एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक और नेगेटिव हर तरह के किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाने वाले अक्षय कुमार आज भी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार किए जाते हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar Fitness Secret) के बारे में खास बात ये है कि फिल्मों में एंट्री करने के पहले से ही वो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा बहुत कॉन्शियस रहते थे। वो आज भी बहुत अनुशासित जीवन जीते हैं और फिट रहने के लिए हर रोज नए-नए तरह के वर्कआउट करते हैं। अक्षय कुमार के मुताबिक (Akshay Kumar Fitness Secret), किसी भी इंसान को फिट और हेल्दी रहने के लिए अपने शरीर को रोजाना एक घंटा जरूर देना चाहिए।



Akshay Kumar Fitness Secret: अगर आप भी अक्षय कुमार की तरह फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो जानिए उनकी फिटनेस के कुछ ऐसे सीक्रेट्स, जो आप भी फॉलो कर सकते हैं...

सुबह जल्दी उठते और रात में जल्दी सोते हैं अक्षय

  • अक्षय (Akshay Kumar Fitness Secret) रोजाना सुबह 4:30 बजे उठ जाते हैं और रात में 9 बजे तक सो जाते हैं।
  • वो नाइट शिफ्ट में काम करना ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करते हैं और शाम को 5 बजे तक अपना काम खत्म करके वो घर वापस आ जाते हैं।
  • वो शाम को 6:30 से 7 बजे के बीच डिनर कर लेते हैं। उनका मानना है कि सोने के 4 से 5 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए, जिससे खाने को डाइजेस्ट होने का टाइम मिले।
  • अक्षय का कहना है कि अगर आपको 7 बजे के बाद भूख लगे तो आप एग वाइट की भुर्जी या ऑमलेट खा लें और फिर सूप पी लें। लेकिन कार्ब्स बिलकुल न खाएं।
  • सुबह उठने के बाद वो सबसे पहले एक्सारसाइज और साइक्लिंग करते हैं। इसके अलावा वो स्किपिंग, रनिंग और स्विमिंग भी करते हैं।



स्ट्रेस कम करने के लिए Meditation जरूर करते हैं

  • अपना स्टैमिना बढ़ाने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार बास्केटबॉल खेलते हैं और बेटे के साथ हर रोज समय पर एक घंटे स्विमिंग भी करते हैं।
  • वो रोज़ाना कम से कम आधे घंटे मेडिटेशन को देते हैं। इससे स्ट्रेस का लेवल कम होता है। इसके अलावा वो मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस भी करते रहते हैं।
  • वो किक-बॉक्सिंग और शैडो बॉक्सिंग के साथ-साथ तेज दिमाग और लचीला शरीर पाने के लिए योग भी करते हैं।
  • अगर कभी वो एक्सरसाइज नहीं कर पाते, तो 15 से 20 मिनट की क्विक वॉक लेते हैं और हर दिन कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करते हैं।
  • वो सुबह फिजिकल एक्टिविटी करने के तुरंत बाद हेल्दी नाश्ता लेते हैं। अक्षय (Akshay Kumar Fitness Secret) का मानना है कि सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी और हैवी रखें, क्योंकि ये आपको दिन भर एनर्जी देगा।

फिक्स टाइम पर ही करते हैं लंच और डिनर

  • अक्षय का मानना कि गर्म पानी के साथ शहद पीना और हल्दी वाला दूध इम्युनिटी की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। वह इसे रोज लेते हैं।
  • नाश्ते में दूध और पराठा, दोपहर में फलों और नट्स, भूरे चावल और सब्जियों के साथ दाल या थिन फ्लेश और रात के खाने के लिए सूप और चटपटी सब्जियां ही उनके लिए काफी हैं।
  • अक्षय (Akshay Kumar Fitness Secret) दोपहर का खाना 1 बजे तक खा लेते हैं। इससे वो खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  • वो कभी भी बहुत ज्यादा खाना नहीं खाते, हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके कुछ समय बाद खाते हैं।
  • उनका ब्रेकफास्ट से लेकर लंच-डिनर तक जो टाइम तय है, वो उसी टाइम पर खाते हैं।



घर हों या बाहर, कभी नहीं बदलता रूटीन

  • वो घर का बना खाना ही ज्यादा पसंद करते हैं और दिनभर में 4 ये 5 लीटर पानी पीते हैं।
  • भले ही वह कहीं पार्टी में क्यों न हो या बाहर शूट पर हों, उनका रुटीन डाइट को लेकर कभी नहीं बदलता।
  • वो प्रोटीन शेक नहीं लेते, क्योंकि उनका मानना है कि इससे लॉन्ग रन में नुकसान होता है।
  • वो चीनी और नमक सीमित मात्रा में लते हैं। हेल्दी रहने के लिए वो इसे बहुत जरूरी मानते हैं। अक्षय  (Akshay Kumar Fitness Secret) चाय और कॉफी से भी दूर रहते हैं।
  • वो हमेशा अपने साथ नट्स और फ्रूट्स रखते हैं, उन्हें जब भी भूख लगती है, तो वो यही चीजें खाते हैं।

घर का बना खाना ही पसंद करते हैं

  • वो ऐसी चीज़ें खाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट हाई हो। उनका मानना है कि मेटाबॉलिज्म सही होने से फिटनेस सही रहती है और वज़न नहीं बढ़ता।
  • वो सिगरेट और शराब और अल्कोहल वाली चीजों से हमेशा दूर रहते हैं। वो कभी किसी पार्टी या फंक्शन में ड्रिंक नहीं करते हैं।
  • अक्षय (Akshay Kumar Fitness Secret) कहते हैं ब्राउन राइस खाना चाहिए क्योंकि यह गुड कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपकी मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। साथ ही अखरोट, क्रैनबेरी, बादाम, दूध इन चीजों का सेवन करें और हर हाल में प्रोसेस्ड फूड से दूर ही रहें।
  • अक्षय हमेशा नैचरल चीजें ही खाते हैं और लैब में तैयार की गई आर्टिफिशयल चीजों से दूर ही रहते हैं।
  • वो बिलकुल भी वेट नहीं उठाते क्योंकि वह जिम में जाकर वेट ट्रेनिंग करने और वेट्स उठाने की बजाए अपने शरीर का वजन उठाने में यकीन रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Akshay Kumar Upcoming Movie: सालों बाद एकता कपूर के साथ एक्शन-कॉमेडी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार

Latest Stories