मेडिकल स्टाफ को थैंक्यू कहने के लिए अक्षय कुमार का गाना ‘तेरी मिट्टी’ रिलीज़, देखें वीडियो

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
मेडिकल स्टाफ को थैंक्यू कहने के लिए अक्षय कुमार का गाना ‘तेरी मिट्टी’ रिलीज़, देखें वीडियो

तेरी मिट्टी गाने के ज़रिए मेडिकल स्टाफ से जुड़े लोगों का धन्यवाद दे रहे हैं अक्षय, बताया सफेद कोट में सैनिक

कोरोनावायरस के चलते देश इस वक्त किन हालातों से गुज़र रहा है ये हम सब बखूबी जानते हैं। और इस वक्त जो वाकई हीरो बनकर देशवासियों की मदद कर रहे हैं वो हैं डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ। लिहाज़ा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद जताने के लिए अब अक्षय कुमार का गाना तेरी मिट्टी रिलीज़ हो गया है।

अक्षय ने इंस्टा अकाउंट पर गाने की वीडियो की शेयर

तेरी मिट्टी गाना आज रिलीज किया जा चुका है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इसकी वीडियो शेयर कर दी है। पहले आप ये वीडियो देखिए।

इस वीडियो के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होने कहा - 'सुना था डॉक्टर्स भगवान का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया'।

इंस्टाग्राम के ज़रिए दी थी जानकारी

अक्षय कुमार का तेरी मिट्टी सॉन्ग दोपहर 12.30 बजे रिलीज़ होगा। इसकी जानकारी अक्षय कुमार और करण जौहर ने सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों के साथ साझा की थी। साथ ही उन्होने एक छोटा सा टीज़र वीडियो भी शेयर किया था। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा - किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है।  देखिये #TeriMitti - Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से ख़ास उनके लिए।'

अक्षय कुमार पीएम केयर फंड में दे चुके हैं 25 करोड़ रूपए

आपको बता दें कि अक्षय कुमार वो पहले बॉलीवुड सेलेब्स थे जिन्होने पीएम केयर फंड में डोनेशन दिया था वो भी 25 करोड़ रूपए था। इसके अलावा वो बीएमसी को भी 3 करोड़ रूपए की मदद दे चुके हैं। वही उन्होने सोशल मीडिया के ज़रिए भी लोगों को जागरूक करने का बीड़ा पूरी तरह से अपने कंधों पर उठा रखा है। और वो हर दूसरे दिन एक वीडियो शेयर कर लोगों को कोरोना के खिलाफ जंग के लिए तैयार कर रहे हैं। वहीं अब वो मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद कहने जा रहे हैं वो भी गाने तेरी मिट्टी के ज़रिए। ठीक साढे़ 12 बजे ये गाना रिलीज़ किया जाएगा।

और पढ़ेंः ‘पार्टी करने’ और ‘छुट्टियों पर जाने’ वालों की खिलाड़ी ने लगाई क्लास, कोरोनावायरस पर अक्षय कुमार की वीडियो वायरल

Latest Stories