अली असगर ने सुनील ग्रोवर के शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के बदले चुना 'अकबर का बल बीरबल' शो

author-image
By Mayapuri Desk
अली असगर ने सुनील ग्रोवर के शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के बदले चुना 'अकबर का बल बीरबल' शो
New Update

अली असगर इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं, जो स्टार भारत की नई पेशकश 'अकबर का बल बीरबल' में अकबर के  रूप में दर्शकों कामनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपने आगामी कॉमेडी शो से अल्टीमेट मनोरंजन योद्धा बनने और दर्शकों के चेहरे पाए मुस्कान लाने की पहलशुरू की है।

अली असगर ने सुनील ग्रोवर के शो

ऐसा कहा जाता है कि अली को पहले स्टार भारत पर दुसरे नॉन-फिक्शन शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था, जिसमेंसुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, डॉ. संकेत भोसले और अन्य लोग शामिल हैं।

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया, वह शो में एक मुख्य किरदार निभाना चाहते थे और 'अकबर का बल बीरबल’ का हिस्सा बनना उनके उद्देश्य को पूराकर रहा था। वह पहले ही एक कॉमेडी शो का हिस्सा बन चुके थे और अब वह कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते थे।हालाँकि, 'गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान' काहिस्सा होने के नाते उन्हें अपने आपको उस भीड़ में खोना होता। कोविड और अन्य सुरक्षा मुद्दों के कारण वह दो शोज के बीच मशक्कत नहीं करना  चाहते थेऔर ऐसा करके वह अपने जीवन को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे।

अली असगर ने सुनील ग्रोवर के शो

अली एक शानदार कॉमेडियन हैं और 'अकबर का बल बीरबल' जैसे शो का हिस्सा होने के कारण वह एक ऐतिहासिक किरदार को चित्रित कर पाएंगे और हमेंपता है कि वह इस किरदार के रूप में बिलकुल फिट बैठते हैं।

'अकबर का बल बीरबलशो देखिए इस 31 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे सिर्फ स्टार भारत पर !

Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe