Advertisment

कृति सेनन से प्रेरित आलिया भट्ट ने दिखाया अपने काव्य का हुनर

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
कृति सेनन से प्रेरित आलिया भट्ट ने दिखाया अपने काव्य का हुनर

सेल्फ कॉरेन्टाइने के समय में कृति सेनन ने अपने अंदर के काव्य कौशल को जागृत किया। उनके इस हुनर को फैंस ने भी अपना पूरा प्यार दिया। कुछ समय पहले ही कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक कविता अपने फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें उन्होंने यह उल्लेख किया कि कैसे लॉकडाउन के समय ने हर किसी को यह मौका दिया है की वो उन चीज़ों को कर सकें जिसे हम कितने समय से इग्नोर कर रहे हैं। उनकी पहली कविता, 'थम जा, ठहर जा' इस तथ्य को जागृत करती है कि इस दौड़ भाग की दुनिया में थोड़ा स्लो होना भी अच्छा है। इसके बाद लुक्का-छुप्पी अभिनेत्री ने कविताओं के लिए अपने प्यार को दर्शाते हुए यह स्वीकार किया कि वो दिल से बहुत ही रोमांटिक हैं।

अपनी लिखने की इस प्रतिभा से कृति सेनन ने बॉलीवुड के कई सितारों को प्रेरित किया कि वह भी कविता लिखें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। जिसमें आलिया भी शुमार है. हाल ही में आलिया भट्ट ने पृथ्वी दिवस के मौके पर एक बहुत ही खूबसूरत कविता लिखकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया। आलिया के अलावा, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना सहित कई सितारें कृति सेनन से प्रेरित होकर अपनी कविता लिखने के प्रयास को सांझा किया।

सोशल मीडिया पर लोग इस खूबसूरत अभिनेत्री द्वारा शुरू किए गए इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं। हम सब उनकी अगली कविता के लिए अभी से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो कृति सेनन को अंतिम बार पीरियड ड्रामा 'पानीपत' में देखा गया था, फिल्म में उन्हें उनकी दमदार परफॉरमेंस के लिए क्रिटिक्स ने बहुत सराहा। कृति की सफलता पर बात की जाए तो अभिनेत्री ने 'लुक्का छुप्पी', 'हाउसफुल 4' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। अपनी अगली फिल्म 'मिमी' में वह एक सरोगेट मदर के किरदार में नज़र आएंगी, यह फिल्म 2011 में आई नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'मला आई व्हायचय' का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा कृति सेनन अक्षय कुमार के अपोज़िट 'बच्चन पांडेय' में नज़र आएंगी।

वही दूसरी और 'गली बॉय' की सफलता के बाद आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ा' और 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगी।

Advertisment
Latest Stories