/mayapuri/media/post_banners/015b7dea7f12221d771860c632a34a27031f331c2fed623a85be1bde84a1e473.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा अपने क्यूट और स्टाइलिश लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। लोगों उनकी अदाकारी के अलावा उनके ग्लैमरस लुक को भी बेहद पसंद करते है।
हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीर सामने आई है। दरअसल आलिया ने अपना एक फोटोशूट करवाया हौ। जिसकी तस्वीरें उन्होंनें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीरों में आलिया पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहने हे नजर आ रही है। जिसमें उनका ग्लैमरस लुक साफ नजर रहा है। कई तस्वीरों में आलिया नजरें झुकाए खड़ी है, वहीं कई तस्वीरों में वह हॉट अंदाज में दिखा रही है। साड़ी के साथ उन्होंने लाईट मेकअप किया हौऔर बालो को बंधा हुआ है। तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही है। आलिया मुस्कुराते हुए पोज भी दे रही है। आलिया के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसके अलावा आलिया की फिल्म 'कंलक' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रेल को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्रा में नजर आएगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में दिखेंगे।