Advertisment

आलिया भट्ट ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, शाहरुख-सलमान भी रह गए पीछे

author-image
By Sangya Singh
New Update
आलिया भट्ट ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, शाहरुख-सलमान भी रह गए पीछे

बॉलीवुड में सबकी चहेती और क्यूट ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग और अदाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 'राजी' से उन्होंने सभी का दिल जीता और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। फिल्म फेयर में भी इस फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट ऐक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisment

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के चलते अब उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। आलिया ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा।

इस वीडियो में आलिया की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 2019 में रिलीज होने वाली 'कलंक' तक की जर्नी दिख रही है। वीडियो में आलिया की फिल्मों के मेकिंग सीन्स भी शामिल किया गया है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सफर बहुत अद्भुत रहा, लेकिन यह अभी शुरुआत है 30M.

बता दें कि अब आलिया इस मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और कटरीना कैफ सहित कई स्टार्स से आगे निकल गई हैं। सलमान के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं शाहरुख खान के 16 मिलियन और कटरीना के 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वहीं अभी आलिया, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा़ से पीछे हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस रेस में सबसे आगे प्रियंका हैं उनके करीब 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Advertisment
Latest Stories