क्या जून में सगाई करने वाले हैं आलिया-रणबीर ?

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
क्या जून में सगाई करने वाले हैं आलिया-रणबीर ?

बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। खबर है कि रणबीर और आलिया जल्द ही सगाई करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और जाने माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई इस साल जून में हो सकती है। पिछले एक साल से रणबीर और आलिया के आपस में डेट करने की खबरें सुर्खियों में रही हैं।

हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर एआर लिखा हुआ था। एक समाचार पत्र के मुताबिक, रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उसकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

दोनों के परिवार ने जून में उनके सगाई करने को हरी झंडी दिखा दी है। सगाई के बाद इसी साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। गौरतलब है कि अंगूठी से पहले रिद्धिमा कपूर आलिया को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां करते नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी एक साथ दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुई, जिससे साबित होता है कि यह दोनों प्यार के रिश्ते में हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने की संभावना है।

Latest Stories