डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट , दिखा ग्लैमरस लुक

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट , दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों पनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं।। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। फिल्मों के अलावा आलिया अपने क्यूट लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। लोगों को उनका ग्लैमरस  लुक को बेहद पसंद करते है।

हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीर सामने आई है।  दरअसल आलिया डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह पिंक कलर की क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस पहने हुए थी जिसमें वह बेहद ग्लैमरस। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आलिया ने शेड्स लगाई थी जो उनके लुक को और स्टाइलिश  बना रहे थे। उन्होंने अपने क्यूट अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज भी दिए। आलिया का ग्लैमरस और कूल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दे की आलिया भट्ट एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में है। दोनों की साथ में अकसर तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आलिया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया है। इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आल‍िया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के रिश्ते को नया मुकाम म‍िलने वाला है।

Latest Stories