अनुष्का की तरह ही सोनम भी करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग, जेनेवा में लेंगे सात फेरे

author-image
By Sangya Singh
New Update
अनुष्का की तरह ही सोनम भी करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग, जेनेवा में लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, ये खबर तो लगभग सभी को पता चल ही चुकी है। कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि सोनम कपूर की शादी राजस्थन में होगी। वहीं अब खबर है कि सोनम की शादी अब राजस्थान में नहीं बल्कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में होगी।

आपको बता दें, सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। शादी की सभी रस्में 11 और 12 मई को होंगी। यहां तक कि शादी का वेन्यू भी बुक हो गया है।

पिता ने इन्विटेशन देना भी शुरु कर दिया है

वहीं सोनम के पिता यानी बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने सभी को पर्सनली फोन करके इन्विटेशन देना भी शुरु कर दिया है। हिंदू रीति रिवाज से होने वाली इस शादी में संगीत और मेंहदी जैसी सभी रस्में निभाई जाएंगी। खबर है कि सोनम ने अपनी बहन के साथ जेनेवा के कई वेन्यू देखे और उसके बाद एक को फाइनल किया है।

शादी से पहले सगाई की रस्म भी होगी। इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इतना ही नहीं, सोनम ने अपनी शादी के जोड़े के लिए अबु जानी और संदीप खोसला को सिलेक्ट किया है। आपको बता दें कि सोनम के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। आनंद फैशन ब्रांड BHANE के मालिक हैं। उन्होंने यूएस के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है।

Latest Stories