Advertisment

ऑल इंडिया रेडियो प्रसारित करेगा चुनाव परिणाम पर विशेष कार्यक्रम

author-image
By Sangya Singh
New Update
ऑल इंडिया रेडियो प्रसारित करेगा चुनाव परिणाम पर विशेष कार्यक्रम

ऑल इंडिया रेडियो लोकसभा चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए खास कार्यक्रम प्रसारित करेगा। ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग ने 23 मई की सुबह से चुनाव परिणाम के लिए विशेष व्यवस्था की है।

Advertisment

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऑल इंडिया रेडियो पहली बार चुनाव परिणाम के दिन से लगातार 40 घंटे तक विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा। ऑल इंडिया समाचार 23 मई सुबह सात बजे से 24 मई रात 11 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में स्पेशल जनादेश 2019 प्रसारित करेगा।

Advertisment
Latest Stories