/mayapuri/media/post_banners/b888c0e63388f943d4d430fe98ace3d8c4af72219f40f5043ecd180274c11947.jpg)
आप अक्सर फिल्म शुरू होने से पहले यह जानकारी सुनते है “ये फ़िल्म काल्पनिक घटनाओं पर आधारित है और इसका जीवित और मृत किसी भी शख़्स से कोई वास्ता नहीं। अगर किसी की कहानी इससे मिलती है, तो वो बस एक संयोग मात्र है।“ यह कुछ सेकंड की जानकारी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक फिल्मों में इतेमाल होती लेकिन कभी क्या आपने सोचा है कि हर फिल्म के शुरू होने पर यह जानकारी क्यों देते हैं और इसके पीछे मक्सद क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर फिल्म की शुरुआत में दी जानें वाली इस सूचना के पीछे बहुत बड़ा कारण है ‘गिरगोरी रासपुटिन’। जी हाँ अब आप सोचेंगे की इस शख्स की वजह से यह लाइन फिल्मों में क्यूँ आती है तो चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते है दरअसल18वीं सदी में हर किसी की ज़ुबान पर बस एक ही नाम रहता, वो था रासपुटिन का।
लोगों को वश में करने की थी शक्ति
लेकिन अच्छाई की वजह से नहीं, बल्कि बुराई की वजह से। रासपुटिन को लेकर कई कहानियां है। वह रूस में एक शाही परिवार के मार्गदर्शक के रूप में काम करते थे। इनका जन्म 21 जनवरी 1869 को रूस में हुआ। सुनने में आता है कि लोगों को वश में कैसे करते है, ये उन्हें अच्छी तरह आता था। इसलिए उन्होंने शाही परिवार को अपने वश में किया हुआ था। फिर एक ऐसा समय आया जब रासपुटिन साधु बन गया। वह साधु तो बन गया था पर सुनता किसी की भी नहीं था। लोग उसे पागल भिक्षु बोलते थे।
बाद में पागल बोलने वाले लोग ही उसकी बातों पर यकीन करने लगे। लोग उस पर भगवान की तरह विश्वास करते थे। जब ये बात रूस की रानी एलेक्ज़ेंड्रा तक पहुंची तो उन्होंने रासपुटिन को बुलाया, क्योंकि रानी का बेटा काफी बीमार रहता था और रासपुटिन ने उसे बिल्कुल स्वस्थ कर दिया था। ये चमत्कार देखते ही रानी का पूरा परिवार उसका मुरीद बन गया। लेकिन रासपुटिन इतना अच्छा और सच्चा नहीं था। उसे हमेशा सेक्स की भूख रहती थी। बताया जाता है कि उसने रानी एलेक्ज़ेंड्रा के साथ भी शारीरिक संबध बनाए थे। बाद में सब कुछ रासपुटिन से पूछ कर ही होने लगा। लेकिन उसकी सलाह के बाद भी लगातार रूस जंग हारने लगा, जिसके कारण शाही परिवार ने ही रासपुटिन की हत्या करवा दी। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पूरी कहानी का फ़िल्मों में जानकारी देने से क्या लेना-देना है।
रासपुटिन पर बनी थी एक फिल्म
बता दें कि रासपुटिन की ज़िंदगी इतनी ख़तरनाक थी कि इस पर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया। जब फिल्म रिलीज हुई तब उस पर ग़लत कहानी दिखाने का केस दाखिल हुआ। इसमें रासपुटिन द्वारा रानी एलेक्ज़ेंड्रा का रेप करते दिखाया गया, जिस पर आईरिन ने एतराज़ जताया और कहानी को ग़लत बताया। कोर्ट ने ऐसा करने पर फ़िल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाऊस एम्.जी.एम् पर जुर्माना लगाया और फिल्म पर भी रोक लगाई गई। जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ। इसी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को सीख मिली और फिल्म में ये जानकारी का उपयोग होने लगा क्योंकि कोई फिल्म में निभाए जानें वाले किरदार का विरोध ना कर सके। तो अब आप जब भी फिल्म शुरू होने से पहले यह जानकारी पढेंगे तो आपको रास्पुटिन की कहानी जरुर याद आएगी।
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, TwitterऔरInstagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>