देखिए ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का ट्रेलर, दमदार एक्शन में नज़र आए बिग बी, शातिराना अंदाज में दिखे आमिर

author-image
By Sangya Singh
New Update
देखिए ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का ट्रेलर, दमदार एक्शन में नज़र आए बिग बी, शातिराना अंदाज में दिखे आमिर

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यशराज फिल्म्स ने 2018 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का ट्रेलर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन, आमिर खान एक साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में इनके अलावा बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 1795 में ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के बाद शुरू होती है। कंपनी भारत में कारोबार करने के लिए आई है लेकिन वह लोगों को गुलाम बना रही है और भारत में शासन करना उसका उद्देश्य है। बहुत से लोग कंपनी के सिपाहियों के सामने झुक जाते हैं। लेकिन आजाद यानी अमिताभ बच्चन को गुलामी कबूल नहीं। आजाद अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। आजाद के गुरिल्ला हमलों से कंपनी का बहुत नुकसान होता है। अंग्रेज अफसर क्लाइव आजाद को पकड़ने की योजना बनाता है। हालांकि इसके लिए उसे आजाद से भी चालाक शख्स की जरूरत है। क्लाइव के लिए कानपुर अवध का फिरंगी मल्लाह यानी आमिर खान ये काम करने को तैयार होता है। फिरंगी मल्लाह खुद बताता है कि वह कितना गिरा हुआ है। इसके बाद फिरंगी की आजाद के साथ एंट्री होती है। संघर्ष, दांव पेच और दमदार एक्शन ट्रेलर में नजर आता है।

लंबे समय बाद एक्शन में बिग बी

ये फिल्म पीरियड ड्रामा है। इसमें उस दौर के सीन को बहुत दिलचस्पी से फिल्माया गया है। समुद्री जहाज में कई खतरनाक स्टंट हैं। अमिताभ बच्चन भी लंबे वक्त बाद ऐसे स्टंट और एक्शन करते हुए नजर आते हैं। वहीं, फिल्म में फातिमा सना शेख को देखना भी बेहद दिलचस्प है। फातिमा का किरदार भी खतरनाक एक्सन से भरपूर है। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म बेहद खूबसूरत और दिल जीत लेने वाले अंदाज में नज़र आ रही हैं।

3 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

खबरों के मुताबिक, ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ फिलिप टेलर्स के उपन्यास 'कन्फेशन ऑफ़ ठग्स' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ तीन भाषाओं में रिलीज होगी। हिंदी के साथ ही फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Latest Stories