/mayapuri/media/post_banners/a116213d08cc11501a1d6b123fbbdc83659231e40d36acbdfaa23a3ba5e5c0e0.jpg)
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र भी उनके काम करने के हौसले को कम नहीं कर पा रही है। उनकी उम्र भले ही हर रोज बढ़ रही हो, लेकिन उनकी बढ़ती उम्र का असर उनके काम पर आजतक नहीं पड़ा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी डेली एक्टिविटी को पोस्ट करते रहते हैं।
इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि बढञती उम्र के साथ उन्हें किस एक बात का अफसोस हमेशा रहता है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की है। जिसमें वह डिफरेंट लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वे देसी लुक में दिख रहे हैं। वे सफेद धोती कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर के ऊपर गमछा डाला हुआ है। इसके अलावा उनके माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ है। उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं है चल पाया है कि उनका यह नया लुक किस फिल्म का है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''ढलती उम्र के साथ एक चीज का अफसोस हमेशा रहता है की 'तू' बुलाने वाले कम होते जाते हैं।''
width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
?type=3&theater
width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
?type=3&theater
गौरतलब है इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में बेहद एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बदला रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुजोय घोष ने किया था औक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। इसमें उनके अलावा तापसी पन्नू और मानव कौल ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म स्पैनिश सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म द इनविजिबल गेस्ट की हिंदी रीमेक थी।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य रोल प्ले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर सुपरहीरो का रोल प्ले करेंगे।