सोनम के नखरों से भड़के अमिताभ ने ट्विटर पर ली सोनम की क्लास

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनम के नखरों से भड़के अमिताभ ने ट्विटर पर ली सोनम की क्लास

बॉलीवुड के महानायक ने हिंदी सिनेमा का एक लम्बा दौर देखा है और आज भी हिंदी फिल्मो से जुड़े हुए हैं। जिसके बाद यह मानना गलत नहीं होगा की 'लाइन वहीँ से शुरू होती है जहाँ वो खड़े होते हैं'। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अमिताभ बच्चन के करोड़ो फैन हैं। जो उनकी एक झलक के लिए कुछ भी कर जाते हैं। अब ऐसे में अगर कोई उनको नज़र अंदाज़ करे तो ये बात उन्हें कैसे गवारा हो सकती है। हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की जिन्होंने अपने जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन के किये गए मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया जिसके बाद अमिताभ ने ट्विटर पर सोनम की क्लास ली।

जैसे की आप जानते ही हैं कि पिछले दिनों सोनम कपूर का बर्थडे था। सोनम कपूर ने अपना बर्थडे ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा और बहन रिया कपूर के साथ मनाया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। बिग बी ने भी इस मौके पर सोनम को मैसेज कर विश किया। लेकिन सोनम ने उनके बर्थडे का कोई रिप्लाई नहीं दिया। इस बात से बिग बी सोनम से नाराज हो गए। फिर क्या था अमिताभ ने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए निकाला और अपने इस ट्वीट में लिखा, 'मेरे बारे में क्या ख्याल है। मैं अमिताभ बच्चन हूं डियर। मैंने तुम्हें एसएमएस कर बर्थडे विश किया था। लेकिन तुमने रिप्लाई नहीं दिया।'

जब सोनम ने बिग बी का ट्वीट देखा तो उन्होंने लिखा, 'ओह माय गॉड सर, मुझे आपका मैसेज नहीं मिला। मैं हमेशा आपको रिप्लाई करती हूं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे अभिषेक का मैसेज मिला था। मुझे माफ कर दीजिए।' इस ट्वीट के बाद अब सोनम को समझ आ गई होगी और अब वो अपना फ़ोन हमेशा सही से चेक करेंगी।

Latest Stories