Advertisment

अमिताभ बच्चन ने लॉन्च की बॉलीवुड पर बुक

author-image
By Sangya Singh
New Update
अमिताभ बच्चन ने लॉन्च की बॉलीवुड पर बुक

एक बुक लॉन्च के मौके पर पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि, 'हमको बॉलीवुड में काम करते हुए कई साल हो गए लेकिन अबतक हमारे काम का कोई लिखित प्रमाण नहीं है'। उन्होंने कहा कि 'समय तेजी भाग रहा है और फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी यादें हैं समय के साथ खोती जा रही हैं'।

Advertisment

भारत के सिनेमाई इतिहास को दस्तावेज में पिरोने में मदद करूंगा

उन्होंने कहा कि वो भारत के सिनेमाई इतिहास को दस्तावेज में पिरोने के किसी भी प्रयास में मदद करने के लिए तैयार हैं। 'बॉलिवुड द फिल्म्स ! द सॉन्ग्स ! द स्टार्स !' नाम की इस किताब एसएमएम औसजा, करण बाली, राजेश देवराज और तनुल ठाकुर ने लिखा है। अमिताभ ने कहा, 'भविष्य में अगर औसजा या अन्य कोई हमारे इतिहास को लिखने या इसके बारे में बात करता है तो मैं आगे बढ़कर उनकी मदद करने वाला पहला व्यकि्त बनूंगा।'

Advertisment
Latest Stories