/mayapuri/media/post_banners/43dbe47506f170b4962c385c63b2c0dff5e6d90c669e2df63f039ff4c2f7e728.jpg)
एमी जैक्सन इटली में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस एमी जैक्सन इन दिनों इटली में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एमी जैक्सन ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बीते कई दिनों से एमी जैक्सन अपने इटली वेकेशन की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वहीं, एमी जैक्सन की ये फोटोज उनके फैंस को हैरान भी कर रही हैं कि आखिर कोरोना वायरस के खतरे के बीच वो इटली कैसे पहुंच गईं। अब हाल ही में एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं।
फैंस को पसंद आ रही एमी की फोटोज
एमी जैक्सन की ये लेटेस्ट बिकिनी फोटोज उनके फैंस को काफी पसंद आई रही है। फैंस एमी जैक्सन की फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि एमी जैक्सन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ इटली में वेकेशन मना रही हैं। जबसे एमी जैक्सन इटली गईं हैं, वो तभी से अपनी खास फोटोज लगातार शेयर कर रही हैं।
इससे पहले भी एमी ने फोटो पोस्ट की थी जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- Thumbwar Championships. एमी जैक्शन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। इसके अलावा एमी ने बीच पर सनबाथ लेते और टाइगर प्रिटेंट बिकिनी में बोल्ड अंदाज में भी फोटोज शेयर की थी। टाइगर प्रिंट स्टाइलिश आउटफिट में एमी का स्वैग देखते ही बनता है। फैंस उनकी फोटो पर ब्यूटीफुल, बेबी गर्ल, प्रिटी, स्टनिंग जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एमी जैक्सन ने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हों। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खास फोटोज शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के साथ दिखी भांजे-भांजी की क्यूट बॉन्डिंग, शेयर की फोटो