आनंद ओझा काजल राघवानी की फिल्म ‘रण’ का फर्स्ट लुक कल आउट होगा By Mayapuri Desk 06 Mar 2020 | एडिट 06 Mar 2020 23:00 IST in ताजा खबर New Update कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन (कात्यायन ग्रुप) के बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘रण’ का फर्स्ट लुक कल शनिवार 7 मार्च को आउट किया जायेगा। फिल्म ‘रण’ में अभिनेता आनंद ओझा और भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आनी वाली हैं। इस फिल्म का इंतजार बॉक्स ऑफिस पर बेसब्री से हो रहा है। फिल्म के निर्माता अरूण कुमार मिश्रा - ज्योति दिनेश पांडेय और निर्देशक चंद्रपंत हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में होगी। उससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक कल आने वाला है। फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अभिनेता आनंद ओझा ने बताया कि फिल्म ‘रण’ की भव्यता की एक झलक कल इसके फर्स्ट लुक में दिख जायेगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से फिल्म का प्रमोशन भी शुरू होगा और फिर ट्रेलर भी रिलीज किया जायेगा। हमने फिल्म की शूटिंग भारत में लखनऊ और नेपाल में लुंबिनी और काठमांडू के रियल लोकेशन पर की है। हमने फिल्म के लिए बेहद मेहनत किये हैं। फिल्म की पटकथा, संवाद और गाने सभी काफी आकर्षक हैं, जो दर्शकों फिल्म से जोड़ कर रखेगी। यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों के लिए सरप्राइज होगी। हमें उम्मीद है कि फिल्म का फर्स्ट लुक भी सबों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म में आनंद ओझा, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, देव सिंह, सी पी भट्ट, अयाज खान, नरेंद्र खडका, हर्षित श्रीवास्तव, वंदना पांडेय और दिव्यांश मुख्य भूमिका में हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म की पटकथा और संवाद मनीष कुमार का है। गीतकार बिरेंद्र पांडेय और कुंदन प्रीत हैं। संगीत धनंजय मिश्रा और छायांकन महेश पौडेल का है। एक्शन खुद चंद्रपंत ने ही किया है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रामजी लामिछाने, गंभीर बिष्ट हैं। और पढ़े: आयुष्मान का खुलासा, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हर घंटे सेक्स चाहिए वो भी स्लो #First Look #Run #Kajal Raghvani हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article