Angrezi Medium का नया गाना Kudi nu Nachne De रिलीज, गाने में डांस करती नज़र आईं बॉलीवुड की 8 एक्ट्रेसेस

author-image
By Sangya Singh
New Update
Angrezi Medium का नया गाना Kudi nu Nachne De रिलीज, गाने में डांस करती नज़र आईं बॉलीवुड की 8 एक्ट्रेसेस

Angrezi Medium का नया गाना Kudi nu Nachne De में दिखीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस

Kudi nu Nachne De Song: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' शुरुआत से ही चर्चा में रही हैं। वहीं, फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और राधिका मदान इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर ये है कि फिल्म में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, कृति सैनन, जान्ह्वी कपूर, कियारा आडवाणी भी एक साथ नज़र आने वाली हैं।

हाल ही में फिल्म का एक नया गाना ‘कुड़ी नू नचने दे’ (Kudi nu Nachne De) रिलीज किया गया है, जिसमें बॉलीवुड की ये 8 एक्ट्रेसेस इरफान खान की ऑनस्क्रीन बेटी यानी राधिका मदान के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ये गाना (Kudi nu Nachne De) महिलाओं को समर्पित है। इस गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।

लिंग समानता पर आधारित है गाना

ये गाना समाज में लिंग समानता की बात करता है। गाने के बोल काफी अर्थपूर्ण हैं। गाने की धुन ऐसी है, जो आपको भी थिरकने के लिए मजबूर कर देगी। गाने में बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेसेस के मस्ती भरे डांस और उनके एक्सप्रेशंस को आप भी जरूर एन्जॉय करेंगे।

बता दें, कि इरफान खान साल 2018 से अपनी गंभीर बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहा हैं। कुछ दिनों पहले ही वो इलाज कराने के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए भारत वापस लौटे थे। उनका इलाज अब भी चल रहा है, वो अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं। इस वजह से वो फिल्म के प्रमोशन में नज़र नहीं आ रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=181&v=oSpMspvMkSQ&feature=emb_title

ये भी पढ़ें- इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम में पंकज त्रिपाठी निभाएंगे अहम भूमिका

Latest Stories