Advertisment

'रेस' में सैफ से ज्यादा सलमान के साथ काम करके आया मजा- अनिल कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
'रेस' में सैफ से ज्यादा सलमान के साथ काम करके आया मजा- अनिल कपूर

बॉलीवुड ऐक्टर अलिन कपूर ही इकलौते ऐसे ऐक्टर हैं जो रेस फ्रेंचाइजी की अब तक की तीनों फिल्मों में नजर आए हैं। वहीं इस बार अनिल कपूर का किरदार रेस की पहली दोनों फिल्मों के किरदार से काफी अलग है। इस बार अनिल कपूर का किरदार फैमिली के एक बड़े सदस्य के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्मों में अनिल कपूर ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था।

Advertisment

जब अनिल कपूर से पूछा गया कि उन्हें रेस की तीनों फिल्मों में से किस फिल्म में काम करके सबसे ज्यादा मजा आया, तो उन्होंने कहा रेस और रेस-2 से ज्यादा मजा उन्हें रेस-3 में सलमान के साथ करने में आया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि रेस फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों में अबतक का सबसे अच्छा अनुभव उन्हें रेस-3 में काम करके हुआ है। उन्होंने कहा कि रेस-3 के सेट का माहौल ही इतना अच्छा था कि फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया।

आपको बता दें, कि रेस-3 में सलमान खान के साथ, बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।

Advertisment
Latest Stories