अनिल कपूर ने किया खुलासा, इस उम्र में भी कैसे दिखते हैं यंग ?

author-image
By Sangya Singh
अनिल कपूर ने किया खुलासा, इस उम्र में भी कैसे दिखते हैं यंग ?
New Update

बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी एक तस्वीर की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, अनिल कपूर की एक फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म मलंग की कास्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल कपूर पर उनके लुक के लिहाज से घटती उम्र के मीम की बाढ़ सी आ गई है, इतना ही नहीं, फैंस अनिल की इस फोटो और उनके लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। जिसपर अनिल कपूर का कहना है कि 62 साल की उम्र में उनका युवा लगने का राज उनकी अंदरुनी और बाहरी खुशी है।

अनिल कपूर की यह फोटो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई। यूजर्स अपने फेवरेट स्टार की उम्र कैसे घट रही है, इस बात को जानने के लिए एक्साइटेड हैं। कुछ ने अनिल कपूर की पुरानी और नई तस्वीरों के बीच तुलना करनी शुरू कर दी और कहा कि वे कैसे अपने युवा दिनों के मुकाबले जवान दिखाई दे रहे हैं।

यहां तक कि क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अनिल कपूर के प्रशंसकों में शामिल हुए और पूछा कि अभिनेता ऐसा क्या खाते हैं, जो वे 62 की उम्र में 26 के दिखाई देते हैं, इस पर अनिल ने ट्वीट किया, अंदर और बाहरी खुशी। इसका राज समर्पण और कड़ी मेहनत है।

कुछ फैंस ने कहा कि कैसे अनिल युवा होते जा रहे हैं, जब अन्य ने कहा कि अनिल जल्द ही करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे और युवा जैसे ही लगेंगे। बता दें, मोहित सूरी की 'मलंग' में अनिल आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

#karan johar #Anil Kapoor #Takht #upcoming film #malang
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe