करण जौहर की इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाएंगे अनिल कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
करण जौहर की इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाएंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के एनर्जेटिक और फिटनेस फ्रीक एक्टर अनिल कपूर जल्द ही अपना वजन बढ़ाने वाले हैं। दरअसल, ऐसा वो अपने एक नए प्रोजेक्ट के लिए करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हैं करण जौहर। जी हां, अनिल कपूर, करण जौहर की फिल्म तख्त में नज़र आने वाले हैं, जिसके लिए वो अपना वज़न बढ़ाएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर का रोल काफी दिलचस्प होगा, इसके लिए वो अगले साल से एक बिलकुल ही अलग तरह की डाइट फॉलो करने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक, करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में अनिल कपूर शाहजहां का किरदार निभाएंगे और इसी रोल के लिए वह अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। अपनी स्टार कास्ट और बैनर की वजह से ये फिल्म 'तख्त' चर्चा में आ चुकी है।

फिल्म की कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित होगी और पिछले दिनों करण ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, फिल्म इतिहास की कहानी पर ही आधारित है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। करण ने कहा, 'यह फिल्म सच्ची ऐतिहातिक घटना पर आधारित है। यह पूरी तरह इतिहास में मौजूद है और इसलिए इसे उस तरीके से बताना महत्वपूर्ण है, जिस तरीके से यह घटी है'।

Latest Stories