Anurag Basu नहीं बना पाएंगे 'किशोर कुमार की बायोपिक ' वजह है ये ...

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Anurag Basu नहीं बना पाएंगे 'किशोर कुमार की बायोपिक ' वजह है ये  ...

Anurag Basu नहीं बना पाएंगे 'किशोर कुमार की बायोपिक ' वजह है ये ...

हाइलाइट्स :

1. किशोर कुमार बायोपिक
2. Anurag Basu किशोर कुमार की बायोपिक रणवीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे।
3. किशोर कुमार का परिवार ये बायोपिक अनुराग बसु के साथ बनाने को इच्छुक नहीं
4. अनुराग बसु की 2020 में आने वाली फिल्म

1. किशोर कुमार बायोपिक

Anurag Basu नहीं बना पाएंगे

Source - free press

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक बेस्ड फिल्में बन रही है।तो उसमे किशोर कुमार(Kishore Kumar) का नाम कैसे छोड़ा जा सकता है। कई बड़े फिल्म निर्माता किशोर कुमार (Kishore Kumar)की बायोपिक बनाना चाहते है पर सबसे ज्यादा इन कोशिशों में अनुराग बसु (Anurag Basu)रहे है। किशोर कुमार(Kishore Kumar) इंडियन इंडस्ट्री का वो नाम है जो कोई भी भुला नहीं पायेगा। किशोर कुमार बेहतरीन संगीतकार ,एक्टर ,म्यूजिक डायरेक्टर ,राइटर ,प्रड्यूसर थे। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 में हुआ था, 13 अक्टूबर 1987 में उनका देहांत हो गया। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए वो दिन किसी काले दिन से कम नहीं था।

2. अनुराग बसु किशोर कुमार की बायोपिक रणबीर कपूर के साथ बनाना चाहते थे

Anurag Basu नहीं बना पाएंगे

Source - Hamdam

हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गायकों में से एक रहे स्वर्गीय किशोर कुमार(Kishore Kumar) पर बायोपिक बनाने की बात पहली बार तब शुरू हुई थी जब अनुराग ने रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के साथ अपनी पहली फिल्म 'बर्फी' पर काम शुरू किया। अनुराग बसु (Anurag Basu)किशोर कुमार की बायोपिक रणबीर के साथ ही बनाना चाहते थे। 2012 में रिलीज हुई 'बर्फी' की निर्माता कंपनी यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ ही अनुराग ने अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' शुरू की। इस फिल्म के हीरो भी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) थे और इस फिल्म की रिलीज के दौरान ही यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने किशोर कुमार की जीवनी पर फिल्म बनाने के राइट्स खरीदे। ये बायोपिक लेखक निर्देशक सौमिक सेन ने लिखी है।

'जग्गा जासूस' जब 2017 में रिलीज हुई तब तक यूटीवी मोशन पिक्चर्स को हॉलीवुड कंपनी डिजनी खरीद चुकी थी। रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। उधर, किशोर कुमार की जीवनी पर बायोपिक चूंकि तय समय सीमा में शुरू नहीं हो सकी तो इसके अधिकार वापस किशोर कुमार(Kishore Kumar) के परिवार के पास आ गए।

किशोर कुमार का परिवार ये बायोपिक अनुराग बसु के साथ बनाने को इच्छुक नहीं

अपनी नई फिल्म 'लूडो'(Ludo) को रिलीज करने की तैयारियों के बीच हाल ही में अनुराग बसु(Anurag Basu) ने आठ साल बाद एक बयान में किशोर कुमार(Kishore Kumar) की बायोपिक पर काम जारी रहने की बात की। पर किशोर कुमार का परिवार ये नहीं चाहता है। किशोर कुमार के परिवार के लोग अब इस फिल्म को अनुराग के साथ बनाने के इच्छुक ही नहीं हैं। हां, किशोर कुमार का किरदार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)करें, इसे लेकर उन्हें कोई एतराज नहीं है। अफ़सोस अनुराग बसु (Anurag Basu)किशोर कुमार (Kishore Kumar)की बायोपिक नहीं बना पाएंगे। हालांकि, किशोर के बड़े बेटे अमित के पास अपने महान पिता पर फिल्म बनाने की विशेष योजना थी,पर अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

अनुराग बसु की 2020 में आने वाली फिल्म

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) और कटरीना कैफ(Katrina Kaif) स्टारर फिल्म' जग्गा जासूस ' बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद डायरेक्टर अनुराग बसु (Anurag Basu)दर्शकों के लिए फिल्म 'Ludo' लेके आ रहे है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) के साथ राजकुमार राव(Rajkumar Rao), फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh), सान्या मल्होत्रा(Sanya Malhotra), आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy Kapoor) पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)और रोहित सर्राफ़ (Rohit Saraaf) नज़र आने वाले है। ये फिल्म 20 अप्रैल 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- इस सुपरहिट फिल्म के गाने की शूटिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन के कान से बहने लगा था खून, नहीं हुई थी किसी को भनक
Latest Stories