अनुष्का शर्मा दूसरी और कार्तिक आर्यन पहली बार बने भारत के Hottest Vegetarian

author-image
By Sangya Singh
अनुष्का शर्मा दूसरी और कार्तिक आर्यन पहली बार बने भारत के Hottest Vegetarian
New Update

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और ऐक्टर कार्तिक आर्यन पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) की ओर से हॉटेस्ट इंडियन वेजिटेरियन चुने गए हैं। आपको बता दें, कि जानवरों के प्रति लगाव के लिए पेटा हर साल स्टार्स को सम्मानित करती है। इसके लिए एक ऐनुअल पोल करवाया जाता है। इस पोल में फिल्म इंडस्ट्री से हॉटेस्ट वेजिटेरियन सिलेब को चुना जाता है।

इस साल कार्तिक आर्यन ने पहली बार इसमें जगह बनाई है और दूसरी हॉटेस्ट वेजिटेरियन हैं अनुष्का शर्मा जो कि 2017 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं। अनुष्का PETA ऐड कैंपेन का हिस्सा हैं जिसमें वह बताती हैं कि वह शाकाहारी हैं। इसके अलावा वह दिवाली पर पटाके छुड़ाने के भी खिलाफ हैं ताकि ध्वनि प्रदूषण से कुत्तों को दिक्कत न हो। अनुष्का का जानवरों के प्रति यह लगाव अक्सर देखा जाता है और समय-समय पर इसके लिए वह आवाज भी उठाती रहती हैं।

इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि वह दूसरी बार यह खिताब जीती हैं। कार्तिक आर्यन जिनको सबसे सेक्सी वेजिटेरियन का खिताब मिला है वह भी जानवरों के प्रति निर्दयता की हमेशा खिलाफत करते हैं। कार्तिक बताते हैं, 'मीट इंडस्ट्री में जानवरों की एक पीड़ा और उनकी मौत के सिर्फ एक विडियो को देखकर मैं वेजिटेरियन बन गया। गाय, सुअर, चिकेन और दूसरे जानवरों के लिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो उन्हें खाना बंद कर दें।'

#bollywood news #kartik aryan #Anushka Sharma #Bollywood Film #Peta #Zero #Bollywood Actors #Hottest Vegetarian #Hottest Vegetarian award
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe