/mayapuri/media/post_banners/593fdb4c623d2cf6a02721794e6ef2941559338629cd94f2c712408f2b48c9a2.jpg)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का(Anushka) शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन मना रही थी। अनुष्का के जन्मदिन पर अपने फैंस और फ्रेंड ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर बधाई दी।
रविवार को Anushka ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह वास्तव में उनके दिन को इम्पोटेंट बनाता है। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना महामारी में जहां लोग इतने कठीन समय से गुजर रहे हैं ऐसे में मैं अपना जन्मदिन मनाना जरूरी नहीं समझती।
वीडियो में, अनुष्का(Anushka) ने अपने फैंस से संकट की इस घड़ी में एकजुट होने और देश का समर्थन करने की भी अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि “विराट और मैं जल्द ही देश के लिए काम करने वाले हैं और जल्द ही इसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे। ताकि आपभी इसका हिस्सा बन सके। याद रखें की हम इसमें एक साथ है। स्टे सेफ एंड टेककेयर ऑफ योर सेल्फ ।”
आपको बता दें कि इसी साल Anushka और विराट ने अपने पहले बच्चे को वेलकम किया जिसका नाम वामिका रखा है।