फिल्म ‘सुई-धागा’ के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग लुक्स में नजर आईं अनुष्का शर्मा

author-image
By Sangya Singh
New Update
फिल्म ‘सुई-धागा’ के प्रमोशन के दौरान अलग-अलग लुक्स में नजर आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटीं हैं। इस दौरान अनुष्का ने अलग-अलग तरह के जबरदस्त आउटफिट्स कैरी किए। प्रमोशन के दौरान अनुष्का शर्मा के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अवतार देखने को मिले। अनुष्का की ये ड्रेसेस आपका भी दिल जीत लेंगी। तो चलिए हम आज आपको अनुष्का शर्मा के अलग अलग लुक दिखाते हैं जो सुर्खियां बटोरी रही हैं...

फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का ने बनारसी प्रिंट पेंट कैरी की थी जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस पेंट के साथ अनुष्का ने नेवी ब्लू कलर का टॉप पहना था। अगर आप भी कुछ यूनिक ट्राई करना चाहते हैं तो बनारसी फैब्रिक में पेंट स्टिच करा सकते हैं।

प्रमोशन के दौरान अनुष्का ओवरसाइज क्रॉप टॉप के साथ बेलैक पैंट पहने हुए नजर आईं। उनका ये आउटफिट भी काफी डिफरेंट लुक दे रहा था। इस पूरे आउटफिट के साथ अनुष्का ने व्हाइट कलर के स्पोर्टी शूज पहने हुए नजर आईं। सिंपल मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को बांध रखा था।

इन दिनों प्लाज़ो काफी ट्रेंड में है। आजकल बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस अक्सर प्लाज़ो के साथ कुर्ता या टॉप पहने हुए नजर आ जाती हैं। अनुष्का ने भी प्रमोशन के दौरान प्लाज़ो के साथ फ्रिल स्लीव्स वाला टॉप कैरी किया था। इस आउटफिट के साथ अनुष्का ने अपने बालों को खोल रखा था, जिसमें वो बेहद सिंपल और स्टाइलिश लग रही थीं।

एक इवेंट के दौरान अनुष्का पूरे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। अनुष्का ने व्हाइट प्लाज़ो पैंट के साथ स्लीवलेस स्ट्राइप्ड टॉप पहना हुआ था। इस आउटफिट के साथ अनुष्का ने सिंपलऔर लाइट मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था। अनुष्का इसमें बेहद खूबसूबरत लग रही थीं।

अनुष्का जाने माने क्लॉथिंग ब्रैंड नश की ब्रैंड एंबेसडर हैं और अक्सर उसके आउटफिट्स कैरी किए हुए नजर आती हैं। प्रमोशन के दौरान भी अनुष्का नश की ड्रेस पहने हुए नजर आईं। उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का फ्रील बॉटम और फ्रिल स्लीव्स वाले टॉप के साथ बेलैक जींस पहनी हुई थी। इस आउटफिट में वो बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं।

इन दिनों फ्लेयर्ड पेंट का चलन वापस आ गया है। यहां तक कि इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लेयर्ड पेंट पहली पसंद बनी हुई है। सुई धागा के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने भी वन शोल्डर टॉप के साथ डैनिम फ्लेयर्ड पेंट कैरी की थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी।

ट्राइबल आर्ट वर्क applique wrap कमीज में अनुष्का बिल्कुल अलग लुक में नजर आईं। उनकी हेयरस्टाइल और सिल्वर झुमके उनके लुक को और भी आकर्षक बनाने का काम कर रहे हैं। ब्लैक कलर का उनका ये सूट किसी फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

Latest Stories